किसानों की समस्या 15 तक समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन
महासमुंद। भारतीय किसान संघ तहसील महासमुंद की मासिक बैठक अध्यक्ष शत्रुहन लाल साहू के नेतृत्व में बिरकोनी में संपन्न हुई। बैठक में किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि सहकारी समितियों में धान बेचने में परेशानी हो रही है। किसानों की जमीन का रकबा कम हो गया है,इससे वे पंजीयन नहीं कर पा रहे हंै। खसरा नंबर गायब हो गया है। आॅनलाइन में टोकन काटने में परेशानी, टोकन में एक सप्ताह से ज्यादा दिन लगने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। किसान हेमलाल साहू ने कहा कि तहसील कार्यालय जाने पर जल्द ही सुधार होने की बात कही जाती है,लेकिन अब तक सुधार नहीं हो पाया है। इससे वे अपना धान नहीं बेच पा रहे हंै। अध्यक्ष ने कहा कि 15 दिसंबर तक यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में यशवंत चंद्राकर, बाबूलाल आदि मौजूद थे।
