बिजली काटने पर 431 उपभोक्ताओं ने जमा किए 168.64 लाख
महासमुंद। बिजला बिल बकाएदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई विभाग द्वारा की जा रहे है। गठित राजस्व वसूली टीम द्वारा महासमुंद संभाग कार्यपालन अभियंता पीआर वर्मा के नेतृत्व में महासमुंद संभाग के 174.37 लाख रु. बकाया राशि वाले 491 उपभोक्ताओं की लाइन काटा गया है। काटने के बाद कुल 431 उपभोक्ताओं ने 168.64 लाख रुपए जमा किया। बताया गया कि राजस्व वसूली की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। लाइन विच्छेदित उपभोक्ताओं द्वारा यदि अनाधिकृत लाइन जोड़ी जाती है तो विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ता असुविधा से बचने के लिए बिजली बिल की राशि हर माह भुगतान करें।
