सीसी रोड बनने से नागरिकों को मिलेगी आवागमन की सुविधा : निखिलकांत

नपाध्यक्ष व पार्षद भाऊराम ने की सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन
महासमुंद। सुभाषनगर वार्ड क्रमांक 25 में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। यह वार्ड वासियों की काफी पुरानी मांग थी जिसे नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू के विशेष प्रयास से पूर्ण किया गया। आज नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने वार्ड पार्षद भाऊ राम साहू के साथ संयुक्त रूप से श्रीफल फोड़कर पूजा अर्चना की। नपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि नगर वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। शहर के समस्त वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। सभी पार्षदों, सभापतियों के परस्पर सहयोग से नगर वासियों के विश्वास पर हम सभी को खरा उतरना है। यह सीसी रोड बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधा मिल पाएगी। भूमिपूजन अवसर पर प्रमुख रूप से सभापति जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, पार्षद पवन पटेल, श्रीमती शुभ्रा मनीष शर्मा, भारती राजेंद्र चंद्राकर, बड़े मुन्ना देवार, चंद्रशेखर बेलदार, माधुरी यदु, धनेश्वरी सोनधर सोनवानी, राहुल आवड़े तथा वार्डवासी मनकुंवर ध्रुव, कुमारी सिन्हा, निर्मला यादव, खोलबहरीन , रोमन साहू, गायत्री, गंगा यादव, कृष्णा पटेल, अनसूया, राधा, चंद्रिका, अविनाश प्रसाद, मोहनू पटेल, रिखीराम साहू आदि उपस्थित थे।