महासमुंद से 5 मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण में हुए शामिल
महासमुंद। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण 5 से 10 दिसंबर तक आयोजित हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ से 150 प्रशिक्षार्थी सहित देश के 500 ने हिस्सा लिया। महासमुंद जिले के 5 सहयोग योग शिक्षकों मनकूराम रौतिया, केशव देवांगन, राजेंद्र वर्मा, संदीप पटले, बसंत साहू ने इस शिविर में भाग लेकर मुख्य योग शिक्षक की परीक्षा पास की। साथ ही सक्रिय कार्यकर्ता मनकूराम रौतिया ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार का आजीवन सदस्य बनकर जिले का मान बढ़ाया। स्वामी रामदेव के अनुसार छत्तीसगढ़ योग में निरंतर आगे बढ़ रहा है । स्वामी ने जिले में एक बड़ा योग शिविर करने का आश्वासन दिया है। शिविर के अंतिम सत्र के पश्चात केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में महासमुंद सहित पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में विशाल योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
