कलेक्टर-एसपी ने किया नगर के दुर्घटनाजन्य स्थलों का निरीक्षण

नारायणपुर, 10 दिसम्बर 2025//  शहर के दुर्घटनाजन्य स्थलों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं और पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया द्वारा निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता संजय चौहान को गतिरोधक बनाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर के घड़ी चौक का निरीक्षण करते हुए तीन स्थलों पर ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए। उसके पश्चात पुलिस पेट्रोल पंप के सामने ब्रेकर बनाने निर्देशित किया गया। शहर के जगदीश मंदिर, परेड ग्राउंड मैदान के सामने, वन मंडल अधिकारी कार्यालय जाने के रास्ते इत्यादि स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अभयजीत मंडावी, तहसीलदार सौरभ चौरसिया, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ बलराम नायक सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।