पुलिस ने 105 देशी प्लेन शराब के साथ एक गिरफ्तार
महासमुंद। बागबाहरा पुलिस ने पिथौरा मार्ग के पास एक युवक के कब्जे से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 8 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर वार्ड 07 टीवीएस जूपिटर क्र.सीजी 06 एचबी 8191 में सवार कर्रापारा बागबाहरा निवासी विक्की यादव (25) से 105 नग देशी प्लेन शराब (कीमत 8400 रुपए) बरामद किया गया। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
