बीच बचाव करने पहुंचे व्यक्ति को पीटा

महासमुंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बम्हनी में समीर जांगड़े और लल्ला रात्रे के बीच विवाद हो रहा था। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे अनिल ढीढी के साथ समीर के पिता रामानंद जांगड़े, चाचा ईश्वर जांगड़े और घांसूराम जांगड़े ने मारपीट की । मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।