भाजपा पार्षदों ने 240 लाख रुपए की स्वीकृति पर माना आभार

महासमुंद। भारत सरकार के आवास एवं शहरी मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत प्रसंस्करण की स्थापना के लिए 240 लाख रुपए की स्वीकृत करने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, नेता प्रतिपक्ष नानू भाई, पार्षद पवन पटेल,सुनैना ठाकुर ,जरीना कुरैशी ,सीता टोंडेकर ,भाऊराम साहू, माखन पटेल कल्पना सूर्यवंशी, प्रीति बदल मक्कड़, माधुरी यदु, निश्चय चंद्राकर ,चंद्रशेखर बेलदार, भारती राजू चंद्राकर ,शुभ्रा शर्मा, धनेश्वरी सोनवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्य शहरी आवास मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ,उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, सांसद रूप कुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया है । नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री क्लीन सिटी बनाने की दिशा में ठोस प्रयास कर रहे हैं ,जब से देश की कमान नरेंद्र मोदी जी ने संभाली है ,तब से स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर नगर निगम , नगर पालिका ,नगर पंचायतों में सफाई के लिए करोड़ों का फंड जारी कर रहे हैं उनकी सोच है कि स्वच्छ भारत से ही स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है । सांसद रूपकुमारी चौधरी ,विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी शहर की सफाई व्यवस्था और विकास को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं।