महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने बैदपाली चौक के पास एक व्यक्ति के कब्जे से महुआ शराब जब्त किया है। पुलिस ने बैदपाली रोड ताजनगर सरायपाली निवासी गिरधारी वैष्णव से 20 लीटर देशी महुआ शराब (कीमत 4 हजार रुपए ) बरामद की है। आरोपी को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
