अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में अटल कप का आयोजन

महासमुंद। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के 101वीं जयंती को यादगार बनाने मिनी स्टेडियम में अटल कप रात्रिकालीन क्रिकेट का आयोजन पूर्व पार्षद पूर्व पार्षद महेंद्र जैन ,दिनेश रूपरेला, आकाश पांडे, रविंद्र जैन द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा संजय श्रीवास्तव तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने की। मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह प्रतियोगिता उस महान व्यक्ति के याद में किया जा रहा है जिनके द्वारा नवंबर 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की गई थी। आयोजक मंडल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया । पश्चात दो मैच खेले गए। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन लक्ष्मीकांत तिवारी व आभार प्रदर्शन दिनेश रूपरेला ने किया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि चंद्रहास चंद्राकर, सरला कोसरिया, ऐतराम साहू, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू, इंद्रजीत सिंह खालसा, वरुण साहू के अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुधा साहू, प्रशांत श्रीवास्तव, संदीप घोष, किरण ढीढी, आनंद साहू, आशुतोष जोशी, तोरण ध्रुव, शिवम चंद्राकर, विकास औसर, रजा चौहान, उषा पाल आदि मौजूद रहे।