वरिष्ठ ग्रामीणों का तुषार ने किया सम्मान
महासमुंद। ग्राम लाफिनखुर्द में राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भाजपा व किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने वरिष्ठ नागरिकों का गमछा व फल भेंटकर सम्मान किया।
इस मौके पर उन्होने कहा कि नई पीढ़ी को सुसंस्कृत बनाने के लिए बुजुर्गों का योगदान हमेशा रहता है। आज भी बुजुर्गों के अनुभव और सीख को आत्मसात कर भावी पीढ़ी नई सोच के साथ विकास की ओर अग्रसर हो रही है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को हर दिन मान-सम्मान देकर उनकी सीख और अनुभवों का लाभ लेना चाहिए।
