राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पारस ने जीता स्वर्ण पदक

महासमुंद। ई. राघवेंद्र राव शासकीय स्नात. विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर में 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र पारस तारक ने 100 मीटर दौड़ एवं 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पारस ने 100 मीटर दौड़ 10.80 सेकंड में पूरा कर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ। वहीं वेद प्रकाश पटेल ने भाला फेंक में 45.44 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक प्राप्त किया।