दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत
महासमुंद। तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारीपाली के पास अंधे मोड़ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे का पैर टूटा गया और 3 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान गहनाघाटा निवासी छत्तर निषाद (50) के रूप में की गई है। छत्तर निषाद अपने रिश्तेदार के बच्चे को लेकर गहनाघाटा से तेंदूकोना जा रहा था। इसी दौरान शिकारीपाली मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक सवार की आमने-सामने जोरदार भिड़त हो गई, जिसमें 3 युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान छत्तर बाइक में अपने छोटे बच्चे के साथ सवार था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक 8 फीट हवा में उड़ते हुए सड़क किनारे जा गिरा, जिससे बच्चे का पैर टूट गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं बाइक चालक छत्तर निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। संजीवनी 108 की मदद से घायलों को उपचार के लिए बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।
