सेजेस में स्वागत-सह-विदाई समारोह
महासमुंद। सेजेस तुमगांव में स्वागत-सह-विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें नवागत प्राचार्य देवेंद्र अगलावे का संस्था में स्वागत किया गया। वहीं राजकुमारी श्रेय को सहायक ग्रेड-3 पर पदोन्नति मिलने पर विदाई दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य एल कुरिल ने की। उन्होंने नए प्राचार्य देवेंद्र अगलावे को शॉल-श्रीफल एवं पुष्प-गुच्छ भेंट की और कहा कि अगलावे अनुभवी एवं ऊजार्वान अधिकारी हैं। विश्वास जताया कि तुमगांव परिवार के सहयोग से वे इस संस्था को और ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। नवागत प्राचार्य देवेंद्र अगलावे ने कहा कि लंकेश कुरिल जैसे कुशल मार्गदर्शक के बाद यह दायित्व संभालना बड़ी चुनौती है। राजकुमारी श्रेय ने कहा कि आप सबने मुझे बहुत इज्जत और प्यार दिया, अब जा रही हूं, पर दिल यहीं रहेगा। कार्यक्रम में आईएल साहू, केआर साहू, सत्यदेव गेंद्रे, अश्विनी धीवर, रेवती रमन तारक, तिलक शर्मा, कामता प्रसाद साहू, पवन कुमार डड़सेना, रोहित लहरे, देवेश कुमार, ज्योति सिंह, हेमलता साहू, कुसुम कुजूर, सविता ध्रुव, अंकिता ठाकरे, गीतिका कौशिक, गीता पटेल, सिद्धांत गायगौरे, सुरेश यादव, नवीन दास, सागर झा, सत्यम पांडेय, सजल चंद्राकर, एलएन साहू, लोकेश साहू, मधुरिमा शर्मा, बरखा शर्मा, भारती भार्गव, सोनाली साहू, मोनिका यादव, नलिनी ध्रुव, रेणुका साहू एवं प्रियंका बारिहा, सुषमा गिलहरे आदि मौजूद रहे।
