एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की बढ़ी समयावधि, 30 तक करा सकेंगे

बलरामपुर,27 नवंबर 2025। शासन द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल में किसान पंजीयन से संबंधित कार्यों की समयावधि 30 नवम्बर तक बढ़ाई गई है। अब कृषक समिति से कृषक एवं संस्थागत कैरी फॉरवर्ड, नवीन पंजीयन, डुबान/वन पट्टाधारी कृषक पंजीयन, नॉमिनी संशोधन, रकबा/फसल संशोधन करा सकते हैं। इसी प्रकार तहसील कार्यालय से संस्थागत नवीन पंजीयन, रेगहा/अधिया पंजीयन, संयुक्त खाता पंजीयन, डुबान पंजीयन, कृषक एवं संस्थागत पंजीयन निरस्तीकरण करा सकते हैं। जिन कृषकों ने अपने खातों के खसरा नंबर को एग्रीस्टेक पोर्टल में अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे लोक सेवा केंद्र अथवा समिति के माध्यम से पंजीयन कराएँ। इसके बाद समिति में जाकर समयावधि में सुधार करा सकते हैं।