ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पंजीयन 30 तक

बालोद, 11 नवंबर 2025। शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 12वीं से उच्चतर कक्षाओं के लिए आॅनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट पोस्ट मैट्रिक-स्काॅलरशीप डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर की जा रही है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा आॅनलाईन नवीनीकरण तथा नवीन पंजीयन हेतु 30 नवंबर 2025 तक की तिथि निर्धारित की गई है। इसके साथ ही स्वीकृति एवं डिसबर्स करने की तिथि शासकीय संस्था हेतु 15 दिसंबर एव अशासकीय संस्था हेतु 20 दिसंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 से छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आॅनलाईन आवेदन करते समय आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही सत्र 2024-25 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से ओटीआर की प्रविष्टि आॅनलाईन आवेदन करते समय किया जाना है। ओटीआर की प्रविष्टि के संबंध में संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों अधिक जानकारी प्रदान की जाएगी।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.