अवैध धान पर कार्यवाही, 3 हजार 8 सौ 65 क्विंटल धान जब्त

बलरामपुर, 11 नवम्बर 2025। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया 15 नवम्बर 2025 से शुरू हो रही है। खरीदी शुरू होने पर धान की बिचौलिए सक्रिय हो जाते है और अपना अवैध धान किसी भी तरह से खरीदी केन्द्रों में खपाने की कोशिश करते है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण रोकने के लिए भी पूर्ण व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले ही प्रशासनिक अमले को पूरी मुस्तैदी से कार्य करने के साथ ही उन्होंने विशेष रूप से जिले की सीमाओं से लगे राज्यों झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमाओं पर अवैध धान के परिवहन पर सतत निगरानी रखने एवं भण्डारण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। जिसके तहत सीमावर्ती क्षेत्रों एवं नाका, चेक पोस्टों पर पुलिस और राजस्व अमले द्वारा 24 घंटे की निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई भी व्यापारी या बिचौलिया अवैध रूप से धान का परिवहन न कर सके। कलेक्टर के मार्गदर्शन में राजस्व एवं खाद्य व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा सतर्कता के साथ अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही लगातार अवैध धान पकड़कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही भी की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा अब तक 9662 बोरी कुल 3865 क्विंटल अवैध धान 06 वाहन सहित जब्त किया गया है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.