कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलाई शपथ

सरदार वल्लभ भाई पटेल की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि
गरियाबंद, 31 अक्टूबर 2025/ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर बीएस उइके ने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता, सद्भाव एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प दिलाया। राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और कार्यों से भारत की एकता और अखंडता को सशक्त आधार मिला। इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक दीनबंन्धु ध्रुव, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डीपी ठाकुर, योजना एवं सांख्यिकी विभाग के उपसंचालक ओमप्रकाश देशमुख, डीईओ जगजीत धीर, सुश्री रश्मि गुप्ता, सुदामा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के कार्यालय परिसर पर भी राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.