जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार

फसल क्षति के 432 प्रकरण तहसील कार्यालयों में जमा, बीमित 50 किसानों को 30.27 लाख रुपये का भुगतान
रायपुर, 24 नवंबर 2026/जशपुर जिले में चक्रवात से धान की फसल को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कृषि विभाग और बीमा कंपनी के मैदानी अमले प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर रहे हैं। उप संचालक कृषि ने बताया कि जशपुर विकासखंड के किसान बबलू तिवारी की फसल को हुए नुकसान के संबंध में प्रकाशित समाचार को भी संज्ञान में लिया गया है।
विभागीय अमला बीमित किसानों को फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर देने की जानकारी दे रहा है। जिन किसानों ने फसल बीमा नहीं कराया है, उनकी फसल क्षति का आकलन कर आर.बी.सी. 6-4 के तहत मुआवजे के प्रकरण तैयार करने और तहसील कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
उप संचालक कृषि के अनुसार, जिले में अब तक आर.बी.सी. 6-4 के तहत फसल क्षति के 432 प्रकरण तैयार कर तहसील कार्यालयों में जमा किए गए हैं। वहीं, फसल बीमा कराने वाले 50 किसानों को कुल 30.27 लाख रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.