नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण
अभियान की वर्षगांठ पर स्कूलों और पंचायतों में रैली, चित्रकला व खेलकूद कार्यक्रम आयोजित होंगे
गरियाबंद, 17 अक्टूबर 2025 / सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित ’नशा मुक्त भारत अभियान’ इस वर्ष अपनी ’’पांचवीं वर्षगांठ’’ मना रहा है। वर्ष 2020 में आरंभ हुआ यह अभियान समाज में नशामुक्त वातावरण तैयार करने एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का उद्देश्य लेकर चलाया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के अंतर्गत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ को विशेष रूप से मनाने के लिए ’’अक्टूबर एवं नवम्बर 2025’’ तक विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। निर्देशानुसार जिले की कुल जनसंख्या के लगभग ’’10 प्रतिशत लोगों को नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण’’ कराया जाएगा। अभियान के अंतर्गत ’’पुलिस विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग’’ तथा ’’ग्राम पंचायतों’’ में ’खेलकूद प्रतियोगिताएँ, चित्रकला, भाषण, रैली’ जैसी जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सभी आयोजित कार्यक्रमों की ’’फोटोग्राफिक रिपोर्टिंग एवं अपलोडिंग’’ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
