जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण शिविर सिरपुर में संपन्न हुआ
महासमुंद। जिले के ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में महानदी के किनारे तीन दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 अक्टूबर को शुभारंभ हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सासद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी रही। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत भीखम सिंह ठाकुर, सृष्टि अमर चंद्राकर जनपद पंचायत महासमुंद, देवकी पटेल सदस्य जिला पंचायत, संदीप दीवान सभापति भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, श्रीमती पुष्पा माली सरपंच सिरपुर, विजय कुमार लहरें जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अशोक गिरि गोस्वामी जिला संगठक, राजेश्वर खरे सदस्य प्रबंध करणी रेडक्रास, विश्वनाथ पाणिग्रही सदस्य, अंजली बरमाल सहा क्रीडा अधिकारी, श्रीमती उमा ठाकुर शिविर संचालक , विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सांसद ने सेवा भाव से मानवता का पाठ का उपदेश दिया। श्री पाणिग्रही ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण हेतु सभी विद्यार्थी को प्रेरित किया। जिला मास्टर ट्रैनर दिनेश साहू ने रेडक्रॉस के उद्देश्य, सिद्धांत, एवं मूलभूत सामाजिक दायित्व की जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन किरण पटेल विकासखंड सचिव ने किया।
शिविर के द्वितीय दिवस में योग व्यायाम ध्वजारोहण के साथ साथ सेवा कार्य सिखाया गया। नेशनल मास्टर ट्रैनर डॉ यशवंत चंद्राकर एवं ट्रैनर दिनेश साहू के द्वारा प्राथमिक सहायता की ट्रेनिंग, जिसमें सीपीआर , विभिन्न दुर्घटनाओं जैसे कि रोड एक्सिडेंट, आग, पानी में डूबना, रक्तस्राव , फ्रैक्चर, जहर सेवन, सर्प दंश, डॉग बाइट, मिर्गी , विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाड़, भूकंप, वज्रपात में घायल की सहायता की प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान, प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, भ्रूण हत्या , नारी शिक्षा, नशा मुक्ति की जानकारी दी गई। साथ ही महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना विधायक डा संपत अग्रवाल के आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती दिशा स्वरूप दीवान, स्वप्निल तिवारी, सदीप दीवान, डा अशोक गिरि गोस्वामी, सुखी राम हिरवानी, दुलरवा धिवर, निहाल सोनकर, राजेश ठाकुर उपसरपंच, सुमन दीवान, पुरुषोत्तम घृतलहरे, डॉ यशवंत चंद्राकर उपस्थित रहे। जूनियर द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया गया।
अंतिम दिवस शिविर में शामिल 756 जूनियर एवं 95 काउंसलर सहित कुल 911 लोगों ने सिरपुर के अनेक ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का रैली के साथ भ्रमण किया। साथ ही सभी जूनियर का प्राथमिक सहायता एवं एवं जनरल नालेज का क्विज कंपीटिशन का आयोजन किया गया।
अंतिम दिन समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संदीप दीवान सभापति
उपस्थित रहे। उन्होंने ने विद्यार्थियों को समस्त ज्ञान की बातों को जीवन में अमल करने तथा सभी को शेयर करने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में भूपेंद्र राठौर उपाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी, श्रीमती अनिता रावटे पूर्व सभापति रेडक्रास, श्रीमती उमा ठाकुर शिविर संचालक , महासमुंद जूनियर रेडक्रास सचिव श्रीमती किरण पटेल , बागबाहरा जूनियर रेडक्रास सचिव परस राम सिन्हा, बसना सचिव जानकी जीवन प्रधान , सरायपाली सचिव यशवंत चौधरी उपस्थित रहे । रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संत अन्ना स्कूल सांकरा, द्वितीय आशिबाई गोलछा महासमुंद , तृतीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान हायर सेकंडरी स्कूल बढ़ईपाली , द्वितीय हायर सेकंडरी स्कूल एवं तृतीय हायर सेकंडरी स्कूल रहा। वही क्विज़ कंपीटिशन में प्रथम कौहाकुडा, द्वितीय तृतीय कोल्दा चतुर्थ सागर साहू बढ़ईपाली , पंचम सुखीपाली रहा। अंत में डॉ अशोक गिरि गोस्वामी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।
