बस से गिरने से मौत यात्री की मौत

महासमुंद। बस को लापरवाहीपूर्वक तेज गति से आगे बढ़ाने से उतर रहे एक यात्री की गिरने से मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध बसना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
पुलिस को डमरूधर सिदार ने बताया कि 6 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे उसका बड़ा भाई निर्मल सिंह सिदार अपने साले संतोष सिदार का इलाज कराने रायपुर गया था, अपने साले को अस्पताल में भर्ती कराकर शाम को समलेश्वरी बस क्र सीजी13 एबी 5268 से वापस लौट रहा था। रात करीब 8 बजे बस भंवरपुर मोड़ के पास निर्मल सिंह बस से उतर रहा था, तभी चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए अचानक तेज गति से आगे बढ़ा दिया, जिससे निर्मल लड़खड़ाकर गिर गया जिससे उसके सिर, चेहरे व हाथ में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मामले में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।