अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को

इंडोर स्टेडियम होगा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन
महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी होंगी मुख्य अतिथि
गरियाबंद, 19 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां आज से प्रारंभ कर दी गई है। इस सिलसिले में कलेक्टर बीएस उइके एवं जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर ने सम्बंधित जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी को शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री उइके ने बताया की इंडोर स्टेडियम में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 7ः00 बजे से किया जायेगा। जिसमें महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित स्थल में पहुँचे। इसके अलावा आम स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, नागरिक, मीडियाकर्मी भी कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर योग दिवस में शामिल हो सकते है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योग दिवस के पूर्व मौके पर पेयजल, मेडिकल, जनरेटर, विद्युत, पार्किंग, गद्दा, टाट पट्टी, कानून व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था जैसे व्यवस्था को सुनिश्चित कर लिया जाए। इसके लिए विभागवार जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जिसमे मुख्य रूप से मंच एवं साउंड सिस्टम लोक निर्माण विभाग, पेयजल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं साफ सफाई नगर पालिका गरियाबंद, योग प्रशिक्षक, मंच संचालन, आयुष एवं अन्य विभाग से समन्वय भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में प्रातः 7ः00 बजे से किया जायेगा।