आदि कर्मयोगी अभियान के तहत विकास कार्यों की हुई समीक्षा
दंतेवाड़ा, 25 सितम्बर 2025। धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान योजना के अन्तर्गत आदि कर्मयोगी अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रभारी असिस्टेंट मैनेजर, ट्राईबल मिनिस्ट्री ऑफ अफेयर्स, नई दिल्ली वी०के० तिवारी, द्वारा चयनित ग्रामों का भ्रमण किया गया। तत्पश्चात आदि कर्मयोगी अभियान के सफल क्रियान्वयन के परिप्रेक्ष्य में तिवारी ने कलेक्टर कुणाल दुदावत से आदि कर्मयोगी अभियान के सभी डिजिटल डॉक्यूमेंट पर चर्चा किया गया। इसके अलावा बैठक में आदिकर्मयोगी अभियान के तहत चयनित ग्रामों में चल रहे ग्राम विकास कार्यों का दस्तावेजीकरण, फोटो के माध्यम से और भविष्य में योजनाओं को और प्रभावी बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान आदि कर्मयोगी पोर्टल में विलेज एक्शन प्लान की गतिविधियों संबंधी फोटोग्राफ अपलोड शीघ्र पूर्ण करने हेतु कहा गया। इस आदि कर्मयोगी समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, राजीव कुमार नाग, जिले के समस्त मास्टर ट्रेनर्स एवं समयीता मठ के एन०जी०ओ० उपस्थित थे।
