राजनांदगांव जिले में अब तक 6399.9 मिमी वर्षा दर्ज

– जिले में आज 182.4 मिमी बारिश हुई
राजनांदगांव 25 सितम्बर 2025। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2025 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 6399.9 मिमी बारिश एवं औसत 914.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 1000.6 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 900.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 1221.7 मिमी, घुमका तहसील में 778.5 मिमी, छुरिया तहसील में 712.7 मिमी, कुमरदा तहसील में 867.5 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 918.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब तक सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 1221.7 मिमी दर्ज की गई है। इसी तरह आज राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में 182.4 मिमी एवं औसत 26.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ तहसील में 10.7 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 34 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 25.5 मिमी, घुमका तहसील में 19 मिमी, छुरिया तहसील में 31.7 मिमी, कुमरदा तहसील में 40 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 21.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा कुमरदा तहसील में 40 मिमी दर्ज की गई है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.