चंडी मंदिर में 2121 ज्योत प्रज्ज्वलित

महासमुंद। बिरकोनी चंडी मंदिर में भक्तों ने 2121 मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित कराए हैं। श्रद्धा एवं आस्था का नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मां चंडी मंदिर दरबार में दूर दूर से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि मां चंडी के दरबार में जो भी आया मां उसके सारे कष्ट हर लेती हैं। यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। नवरात्र में हर रात मां के चेहरे का भाव परिवर्तित होता रहता है। कभी प्रचंड तेजस्विनी दिखती हैं, तो कभी सौम्य ममतामयी, परन्तु हर रूप में वह मनोहारिणी हैं। मां चंडी की कीर्ति मनोकामना पूर्ण करने वाली देवी के रूप में है। सुबह से ही श्रद्धालु उमड़ते हैं। शाम और रात्रि में भीड़ रहती है। हर रोज धर्मिक आयोजन पर क्षेत्र के लोगों की धर्मिक आस्था अलग ही दिखाई देती है। यहां प्रत्येक दिन दोपहर से रात्रिकालीन तक सेवा जसगीत, भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी जा रही है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.