जीएसटी की गलत दर लागू कर जनता से करोड़ों वसूले: रश्मि

7 वर्षों तक जमा की गई राशि क्या वापस की जाएगी
महासमुंद। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि व्यापारियों, छोटे उद्योगों और आम उपभोक्ताओं ने जीएसटी से काफी नुकसान झेला है। कई उद्योग बंद हुए, रोजगार प्रभावित हुआ और महंगाई लगातार बढ़ती गई। ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार को इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। डॉ रश्मि ने कहा कि पीएम मोदी ने 2017 से लेकर 2024 तक 28 प्रतिशत जीएसटी की गलत दर लागू कर जनता से लाखों-करोड़ों रुपये वसूल किए हैं। अब जबकि जीएसटी में बदलाव और दरों में कमी की बात हो रही है, तो क्या प्रधानमंत्री जनता को बताएंगे कि इन सात वर्षों में जो भारी-भरकम टैक्स की राशि जमा की गई, वह वापस की जाएगी या नहीं? यह केवल टैक्स का मामला नहीं, बल्कि जनता के विश्वास से जुड़ा सवाल है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.