राज्य स्तरीय शतरंज जीतकर मंजुला नेशनल के लिए चुनीं गई

महासमुंद। राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता मुंगेली में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवानी की कक्षा 12 वीं की छात्रा कुमारी मंजुला साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। मंजुला ने एक भी मैच हारे बिना 4 अंक प्राप्त किया। इसी स्कूल से दो खिलाड़ी प्राची तांडी और इशिका भोई ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जिससे रायपुर संभाग की टीम द्वितीय स्थान पर रही। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मुगेली में 5 संभाग से 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें 30 खिलाड़ियों का चयन दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मंजुला साहू की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रशांत निर्मलकर ने मंजुला को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में कोच व्याख्याता अखिलेश कुमार कर के नेतृत्व में प्रति वर्ष राज्य और राष्ट्रीय स्तर शतरंज में विद्यार्थी जा रहे हैं। विद्यालय के सभी शिक्षकों और समिति सदस्यों ने मंजुला साहू को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। इस मौके पर गीता, पूजा, दिव्या, करुणा, कविता, भाव्या, रोशनी साहू, नीतू साहू, मंजु साहू, प्रीती साहू, ममता, रश्मि साहू, अभिलाषा साहू व अन्य रहे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.