राज्य स्तरीय स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए 16 का चयन

महासमुंद। जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता बालक-बालिका 14 वर्ष के लिए जिला हैंडबॉल संघ के 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो 21 से 24 सितंबर तक होगा। चयनित खिलाड़ियों में बालक 14 वर्ष मुदस्सीर खान, अर्हम अली, तन्मय महिलांग, जीशान अली, आर्यन वर्डे, यश साहू, आकिब अली, सक्षम शर्मा, प्रिंस ध्रुव, बालिका वर्ग में इंशा फातिमा, विधि सिंह पुंज, मोहित ठाकुर, चेतना सिदार, महिमा यादव, दीपांशी सभी हैंडबॉल खिलाड़ी कोच सैयद इमरान अली के नेतृत्व में महासमुंद जिला की ओर से रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष रूपेश महिलांग ने बताया कि रायपुर जोन के हैंडबॉल बालक कोच के रूप में सैयद इमरान अली व्यायाम शिक्षक शासकीय उमावि पीढ़ी एवं मैनेजर आशीष कुशवाहा व्यायाम शिक्षक सांकरा पिथौरा को नियुक्त किया गया है। चयनित सभी हैंडबॉल खिलाड़ियों को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं प्रदीप चंद्राकर जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी महासमुंद, अध्यक्ष जिला हैंडबॉल महासमुंद ने जगदलपुर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर विजय लहरे जिला शिक्षा अधिकारी, नंदकुमार सिन्हा सहायक संचालक शिक्षा विभाग, देवीचंद्र राठी उपाध्यक्ष नपा उपस्थित थे।