कलश शोभा यात्रा के साथ कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

महासमुंद। गांधी चौक स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में कलश शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय श्रीकथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय होने वाले इस आयोजन के प्रथम दिवस कलश शोभायात्रा की शुरूआत भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने, महासमुंद विधायक राजू सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित आयोजनकर्ताओं की उपस्थिति में हुई।
कलशयात्रा में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने श्रीरामजानकी मन्दिर से मां महामाया मन्दिर, विठोबा टाकीज, नेहरू चौक से गांधी चौक तक शहर के प्रमुख मार्गों में जयकारे और सनातनी नारों के साथ शोभायात्रा पूर्ण किया। कथावाचक भूषण रोहित मोड़े ने कहा कि बिखरे हुए हिंदुओं को संगठित करने के साथ सनातन धर्म की रक्षा के लिए भगवान जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य की प्रेरणा से श्रीकथा ज्ञान यज्ञ, हिन्दू धर्म की रक्षा के जनजागरण का महाभियान है, हिंदुओं की एकता के साथ मानवता का ज्ञान बोध कराने के उद्देश्य से यह वृहद आयोजन यहां हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे आराध्य देव भगवान श्रीराम के मंदिर प्रांगण में होने से यह आयोजन और गरिमामयी हो गई है। उन्होंने मानवता का संदेश के साथ मानवजाति की सुख समृद्धि और सुखी जीवन के लिए इस तरह के धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन आवश्यक है। हिन्दू धर्म के बिखराव और धर्म परिवर्तन को रोकने जगद्गुरू ने अपना जीवन समर्पित किया है। हम सभी मिलकर उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे, ये संकल्प हमें लेना है। धर्म की रक्षा के लिए हमें अपना तन मन और सेवा समर्पण का भाव और कार्य समाज की रक्षा के लिए देना होगा। धर्म और सम्प्रदाय के अनुसार पूजा पद्धति में भिन्नता हो सकती है। मगर मानव कल्याण के लिए सभी को एकजुट रहना ही होगा।
इस दौरान प्रमुख रूप से घनश्याम माहेश्वरी, पवन पटेल, बद्रीनाथ महेश्वरी, मनीष शर्मा, मुन्ना साहू, कृष्ण दास महाराज, हर्ष चंद्राकर, पीयूष साहू, मंगेश, रोहित चंद्राकर, शरद मराठा, मोहनी शर्मा, भारती चंद्राकर, कल्पना सूर्यवंशी राजू चंद्राकर, श्वेता गुप्ता, ताराचंद चांडक आदि मौजूद रहे।