कॉलेज की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा
महासमुंद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शासकीय महाप्रभुवल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की नवीन कार्यकारिणी घोषणा की गई। महासमुंद जिले के जिला संयोजक ललित साहू व महासमुंद नगर के नगर मंत्री लवेश साहू दोनों के नेतृत्व में यह घोषणा की गई। कैंपस अध्यक्ष सोनम चंद्राकर, उपाध्यक्ष नंदकिशोर साहू, संध्या सिन्हा, रितु पटेल, ज्योति, कैंपस मंत्री राजा निषाद, राजा डोंगरे, सह मंत्री जया बघेल, चंद्रशेखर यादव, एसफएस प्रमुख कौशलेंद्र दीवान, राष्ट्रीय कला मंच अंजलि यादव, खेलो भारत प्रमुख आयुष साहू, एनसीसी प्रमुख आयुष निर्मलकर, एनएसएस प्रमुख बबली बेलदार, कैंपस छात्रा प्रमुख सिमरन, कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य रामकुमार सिन्हा, ललिता यादव, गुंजा महंद, विश्व पटेल, टुकेश साहू, आदित्य साहू, सुमित राणा, भूमिका साहू रहे। ललित साहू व लवेश साहू ने बताया कि बीते सालों में एमवीपीजी कॉलेज में अनेक प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ा, जिसे देखते हुए यह घोषणा की गई।
