छग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन का चुनाव 27 को

महासमुंद। छग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन महासमुंद ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक काव्यांश भवन में हुई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल ध्रुव ने अपने तीन साल के कार्य का ब्यौरा संगठन के सदस्यों के बीच सौंपा। साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित तिथि 27 सितंबर कोे चुनाव काव्यांश भवन में कराएं जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में फेडरेशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सिराज बक्श ने कहा कि फेडरेशन लोकतांत्रिक परंपरा का निर्वहन करता है और इसी कड़ी में तीन वर्ष बाद पुन: संगठन का चुनाव होने जा रहा है। इसमें संगठन के सभी सदस्यों की महती भूमिका होनी चाहिए, सभी आपसी रजामंदी से संगठन का नेतृत्वकर्ता चुनें। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव ईश्वर चंद्राकर ने कहा कि फेडरेशन में पूरी पारदर्शिता के साथ चुनावी प्रकिया सम्पन्न होती है और फेडरेशन अंतिम पंक्ति के सदस्यों को भी संगठन में नेतृत्व करने का अवसर देता है। प्रदेश विधिक सलाहकार बीपी मेश्राम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की यह खूबसूरती है, जो इसे अन्य संगठनों से पृथक करती है। विजय चंद्राकर, लव निर्मलकर, अजय बंजारे, राजेश चंद्राकर, राजेश भालेराव, गोपाल साहू, लोकेश ध्रुव, आत्माराम साहू, मुनिया निर्मलकर, नूतन दुबे सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के पदाधिकारी मौजूद थे।