गांजा के साथ लोगों को पुलिस ने पकड़ा
महासमुंद। अलग-अलग थाना क्षेत्र में गांजा पर कार्रवाई की गई है। बसना पुलिस ने परसकोल चौक बंसुला में जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर निवासी सागर वर्मा (23) तथा एक विधि से संघर्षरत बालक के पास से बिना नंबर बाइक से 9.750 किलो गांजा जब्त किया गया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इसी तरह महासमुंद सिटी कोतवाली पुलिस ने नयापारा रेलवे क्रासिंग पहुंच कर आरोपी ग्राम कांटाबांझी वार्ड नंबर 01, धोबीपारा जिला बलांगीर (ओडिशा) निवासी जगबंधु साहू (39) से 3 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह सार्वजनिक स्थल पर गांजा पी रहे एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने वार्ड नंबर 16 शीतला पारा तालाब पार में दिलीप राजपूत से तीन पुड़िया में 15 ग्राम गांजा और बिना इस्तेमाली चोंगा बरामद की है। पुलिस ने बेलसोंडा मिडिल स्कूल के पीछे वार्ड नंबर 7 निवासी रोहित सेन (35) से 900 ग्राम गांजा बरामद किया है। सरायपाली पुलिस ने ताजनगर झिलमिला निवासी मोहसिन खान (33) से उसके मकान से गांजा जब्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसी तरह दर्रार्भांठा मोड़ सारंगढ़ मार्ग से महादेव भोई के कब्जे से 152 ग्राम गांजा जब्त कर धारा-20 (ख) (2)ए नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। घंटेश्वरी मंदिर सरायपाली के पास रोहिना निवासी दशरथ निर्मलकर(29) से 1.052 किलो गांजा जब्त कर धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। कोमाखान पुलिस ने टेमरी नाका के पास मालीझर पोस्ट रिग्दुल थाना टिटलागढ़ जिला बलांगीर ओडिशा निवासी धरनी विभार (48) से 8 किलो गांजा जब्त कर धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर सभी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
