एनएचएम कर्मचारी जेल भरो आंदोलन में हुए शामिल
महासमुंद। जल सत्याग्रह, सामूहिक इस्तीफा, अल्टीमेटम के बाद गुरूवार को आंदोलन के 33वें दिन जिले के 513 एनएचएम कर्मचारी नियमितीकरण, ग्रेड-पे समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर जेल भरो आंदोलन में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष रामगोपाल खुंटे ने बताया कि सरकार की उदासीनता और प्रशासन की दमनकारी नीति के कारण सभी कर्मचारी हड़ताल जारी रखने के लिए मजबूर हंै। सरकार केवल आश्वासन देकर हड़ताल वापसी की कोशिश कर रही है। इस पर संघ ने अपना स्पष्ट मत जारी कर दिया है कि पूर्व में भी सरकार के कर्मचारियों को आश्वासन देकर ठगा जाता रहा है। अब कोई भी कर्मचारी सिर्फ आश्वासन पर वापस नहीं होगा, जब तक सरकार मांगो के संबंध में आदेश जारी नहीं करती आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर मोहन प्रधान, प्रशांत साहू, विजय भान, मनीष कश्यप, राहुल ठाकुर, तेजस राठौर, आजूराम वर्मा, अनुपम शर्मा आदि मौजूद थे।
