मारपीट, अपराध दर्ज
महासमुंद। पुलिस ने एक व्यक्ति से मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम माटीदरहा निवासी दिनेश निषाद ने पुलिस को बताया कि वह 16 सितंबर को पितर कार्यक्रम में शामिल होने ठाकुरदिया खुर्द गया था। रात करीब 11.30 बजे वह अपने चाचा के द्वारा मछलीपालन के लिए ठेका लिए हुए तालाब की ओर गया था। उसी समय गांव के शिवा जोशी, अंजोर जोशी व राहुल जोशी ने हमारे गांव में क्यों आये हो कहकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
