पुरानी दुश्मनी पर मारपीट

महासमुंद। तुमगांव पुलिस ने अछोला में एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को ग्राम अछोली निवासी रूपसिंग ने बताया कि 17 सितंबर की शाम वह अपने दोस्त ठंढु साहू के साथ अछोला शराब भट्ठी गया था। वहां प्रदीप निषाद व उसका भाई संजय निषाद आए और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

इन्हें भी पढ़े