अधिकार मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा स्टेट प्लान आफ एक्शन के तहत आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद द्वारा लीगल एड क्लीनिको, आरक्षी केन्द्रों में पदस्थ सभी अधिकार मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रबंध कार्यालय के अधिकार मित्र हरिचंद साहू ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर जिला न्यायालय परिसर स्थित वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र (एडीआर भवन) कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभाकक्ष में सभी अधिकार मित्रों का मानक संचालन प्रक्रियाएं एसओपी के संबंध में न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती आफरीन बानो द्वारा प्रशिक्षित किया गया। जिला जेल में स्थापित लीगड एड क्लीनिक के जेल विजिटर लाॅयर द्वारा उपस्थित अधिकार मित्रों को अभिरक्षाधीन बंदी तथा बंदी के परिवारजनों को दी जाने वाली विधिक सलाह एवं सहायता तथा जेल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से दी जाने वाली सहायता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इसी प्रकार प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आफरीन बानो द्वारा नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के योजनानुसार न्याय से कोई वंचित ना हो, न्याय हर घर तक पहुंच तथा न्याय जागरूकता, सूचना और पारदर्शिता पहल कर समाज के कमजोर वर्गों को कानूनी जानकारी अथवा उन्हें सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियानों से संबंधित चलाए जा रहे विधिक जागरूकता कार्यक्रमों, नालसा हेल्प लाईन एवं नालसा पोर्टल लीगल सर्विस मैनेजमेंट सिस्टम पर आवेदन के माध्यम से दिए जाने वाले विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। जो विभिन्न थीम पर अधारित जागरूकता योजनाओं से संबंधित है जिसका क्रियान्वयन सूचारू रूप किया जाए जिस संबंध में आधिकार मित्रों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।