स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत की गई तालाब की सफाई

महासमुंद। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद ने एक दिन एक घंटा एक साथ सफाई अभियान चलाया। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत शहर के प्रसिद्ध महामाया तालाब की सफाई की गई। इस सामूहिक श्रमदान में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने मिलकर तालाब परिसर की सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। लोगों ने कहा जिस प्रकार से हम अपने घरों को स्वच्छ रखते हैं , उसी भावना से अपने मोहल्ले, सार्वजनिक स्थलों और पूरे शहर को भी साफ रखना चाहिए। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पार्षद राहुल आवडे ने भी अपने विचार साझा करते हुऐ कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं बल्कि यह जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए और दूसरों को भी प्रेरित करें। इस अवसर पर स्वच्छता प्रभारी दिलीप चन्द्राकर, स्वच्छ भारत मिशन के नौशाद बक्श, रमा महानंद, टिकेश्वरी मिरी, हेमलता शर्मा, प्रिया दुबे, जीतू सोनी, गोपाल सोना, सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी, नागरिक उपस्थित थे।