कोडार के खल्लारी मंदिर में 22 से नवरात्र महोत्सव
महासमुंद। नेशनल हाईवे-53 स्थित जय मां खल्लारी मंदिर कोडारबांध तुमगांव में क्वांर नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ 22 सितंबर से होगा। आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा सोमवार 22 सितंबर को घटस्थापना ज्योत प्रज्ज्वलित पूर्वान्ह साढ़े 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे के बीच होगा। इसी प्रकार 27 सितंबर शनिवार को श्रृंगार, ललिता, उपांग पंचमी पूजन होगा। वहीं 29 सितंबर सप्तमी सोमवार को महाकाली, महानिशा पूजा होगी। 30 सितंबर अष्टमी मंगलवार को पूर्वान्ह 11 बजे से महाष्टमी, अशोका अष्टमी हवन प्रारंभ होगा। पूर्णाहुति देवी ईच्छा पश्चात कन्या पूजन एवं प्रसादी वितरण होगा। इसी तरह शुक्ल पक्ष नवमी 1 अक्टूबर को जंवारा विसर्जन एवं भोग भंडारा होगा। दशमी गुरुवार 2 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन विजयादशमी के साथ महोत्सव का समापन होगा। समिति के अध्यक्ष किशोर चंद्राकर ने श्रद्धालुओं से अधिकतम संख्या में उपस्थिति की अपील की है।
