हेमंत बने महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी गठन
महासमुंद। महावीर इंटरनेशनल शाखा की बैठक हुई। जिसमें वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष हेमंत मालू, उपाध्यक्ष मनोज मालू, सचिव रविंद्र लूनिया, सह सचिव प्रतीक चौरड़िया, कोषाध्यक्ष दिलीप चौरड़िया, सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश चौरड़िया मनोनीत किए गए।
