अस्पताल में बेबी किट का वितरण
महासमुंद। महावीर इंटरनेशनल शाखा महासमुंद द्वारा सामाजिक सेवा के तहत शासकीय अस्पताल में बेबी किट वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के अध्यक्ष हेमंत मालू एवं सचिव रविंद्र लूनिया के नेतृत्व में हुआ। संस्था की ओर से अस्पताल प्रबंधन को कुल 50 बेबी किट वितरण के लिए सौंपकर विधिवत रजिस्टर में प्रविष्टि कराई गई। साथ ही मौके पर उपस्थित कुछ जरूरतमंद नवजात शिशुओं को बेबी किट प्रदान भी किए गए, जिससे उनके अभिभावकों ने प्रसन्नता एवं आभार व्यक्त किया। महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था समाज सेवा कार्यों के प्रति समर्पित है और भविष्य में भी इस प्रकार की सेवा गतिविधियां नियमित रूप से जारी रहेंगी।
