सरकारी स्कूलों में आज से तिमाही परीक्षा

महासमुंद। सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से तिमाही परीक्षा शुरू होने जा रही है। जिसके लिए स्कूलों को प्रश्न-पत्र का वितरण कर दिया गया है। तिमाही परीक्षा अब तक पढ़ाए गए पाठयक्रम के अनुसार ही ली जाएगी। पहली से पांचवीं की परीक्षा 19 सितंबर से 26 सितंबर तक होगी। यह सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी। छठवीं से आठवीं कक्षा की परीक्षा 19 सितंबर से 26 सितंबर तक होगी। जिसका समय 10:30 बजे से 1:30 बजे तक होगा। 9 वीं कक्षा और 11 वीं कक्षा की परीक्षा का समय 10:30 से एक बजे तक रखा गया है। वहीं 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा का समय 1:30 बजे से शाम चार बजे तक रखा गया है। तिमाही परीक्षा ढाई घंटे का होगा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से 16 सितंबर को प्रश्न-पत्र वितरण किया गया। स्कूलों को प्रश्न-पत्रों की सॉट कॉपी भी उपलब्ध करा दी गई है। तिमाही परीक्षा में कमजोर छात्रों का चिह्नांकन किया जाएगा। 9 वीं और 10 वीं कक्षा की पहली परीक्षा हिंदी और 11 वीं और 12 वीं की पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की होगी।