राष्ट्रीय खिलाड़ी आयुष व अभिषेक को दिया 50-50 हजार का चेक
महासमुंद। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के तहत जिले के राष्ट्रीय खिलाड़ियों लाभार्थियों को एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि रजत जयंती के अवसर पर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में जमा की गई। रजत जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना अंतर्गत महासमुंद जिले के विजय कुमार निर्मलकर के पुत्र आयुष निर्मलकर एवं अभिषेक निर्मलकर को 50-50 हजार रुपए का चेक प्रदाय किया। आयुष निर्मलकर ने हैंडबॉल में 45वीं जूनियर बालक नेशनल चैंपियनशिप विदिशा, मध्य प्रदेश में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व किया है। अभिषेक निर्मलकर ने खेल मॉडर्न पेंटाथलॉन में 38 वीं नेशनल गेम्स उत्तराखंड 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व किया है।
