वृद्ध आश्रम में मिठाई, फल वितरित
महासमुंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष महासमुंद संभाग प्रभारी जसप्रीत सलूजा के आह्वान पर बुधवार को दलदली रोड स्थित वृद्ध आश्रम में मनाया गया और दीर्घायु की कामना की गई। मिठाई, फल बिस्कुट, सब्जी बांट कर खुशियां मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू और महासमुंद चेम्बर अध्यक्ष अभिषेक बाफना, प्रदेश मंत्री बसंत लूनिया, मेहुल सूचक, प्रखर अग्रवाल, बद्रीनारायण राठी, उपाध्यक्ष ताराचंद चांडक, दिलीप कृष्णानी, संरक्षक रितेश गोलछा, राकेश झाबक, कोषाध्यक्ष रवि राठी, सचिव मोहित इसरानी, राहुल चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, आनंद साहू एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
