जावेद ने की शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी

महासमुंद। कांग्रेस भवन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों के दावेदारों से मुलाकात के दौरान जावेद चौहान ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए अपना बायोडाटा सुबोध हरितवाल के समक्ष पेश की। उन्होंने कहा कि वे वर्ष 2000 से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे हैं। पार्टी के प्रति पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ उन्होंने पार्टी द्वारा प्रदान की गई हर जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। युवा कांग्रेस ब्लॉक महामंत्री से लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव जैसे पदों में रहकर पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। चौहान ने अपने राजनीतिक यात्रा के दौरान किए गए कार्यों की एक फाइल भी सौंपी है।