नशे में गाली- गलौज मारपीट

महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने गाली-गलौज करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस को ग्राम टोंगोपानी के गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि 11 सितंबर को करीब 2 बजे वह बैंक कार्य से ग्राम खम्हरिया जा रहा था, तभी गांव के बाहर बल्ला ध्रुव के घर के सामने मेन रोड में कुंजन साहू व उनके साथी ने नशे में उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की, जिस पर दोनों में आपसी समझौता हो गया था। बाद 14 सितंबर की रात करीब 1 बजे कुंजन साहू अपने साथियों के साथ शराब के नशे में उसके घर के पास आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर घर में ईंट-पत्थर फेंका। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।