मवेशी चराने वाले से मारपीट
महासमुंद। तेंदूकोना पुलिस ने भीखापाली गौशाला के मवेशी चराने वाले वाले व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में अपराध दर्ज किया है। पुलिस को सन्नी चौहान ने बताया कि वह गणेश अग्रवाल के गौशाला भीखापाली में विगत एक माह से बैल-भैंस चराने का काम करता है। 16 सितंबर की दोपहर करीब 3.30 बजे बैल-भैंस को चराकर बुंदेली चौक तेंदूकोना की ओर से वापस गौशाला भीखापाली ले जा रहा था। उसी समय तेंदूकोना के हीरासिंग पटेल ने रोका और कहा कि किसका बैल-भैंस है, तब उसने बताया कि गणेश अग्रवाल के गौशाला भीखापाली का बैल-भैंस है, जिसको चराने गया था, अब वापस ले जा रहा हूं। तब हीरासिंग पटेल ने कहा कि इसका कागजात दिखाओ। तब प्रार्थी ने कहा कि मेरे पास नहीं है। इस पर हीरासिंग ने अश्लील गाली गलौज कर मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
