शराबी बेटे ने नशे में पिता को पीटा
महासमुंद। सांकरा पुलिस ने बुजुर्ग से मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को तिलंजनपुर निवासी जधुरस चौहान (65) ने बताया कि उसका पुत्र शिवलाल शराब पीकर घर में वाद-विवाद करता रहता है, जिससे परिवार परेशान है। 15 सितंबर की रात करीब 8 बजे शराब पीकर आकर विवाद करने लगा, जिसे मना किया और समझाया। जिस पर उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
