बिरकोनी में गांजा बेचते पकड़ाया
महासमुंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने ठेले में गांजा बेच रहे एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक ग्राम बिरकोनी में श्याम धर्मकांटा के सामने ठेला में गांजा बिक्री की सूचना पर पुलिस ने संदेही व्यक्ति से पूछताछ की, जिस पर उसने अपना नाम वार्ड नंबर 20 एचपी पेट्रोल पंप के पीछे बिरकोनी निवासी हीरामन निषाद (31) बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा 465 ग्राम, कीमत लगभग 5000 रुपए और नगद 360 रुपए बरामद किया। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा धारा 20 (ख)(कक)(अ) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
