बेटे ने पिता के साथ की मारपीट

महासमुंद। पिथौरा पुलिस ने पिता के साथ मारपीट के मामले में आरोपी पुत्र के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। ग्राम सुखीपाली निवासी ईश्वर राणा ने पुलिस को बताया कि सगे भाई एवं बड़े पिताजी का देहांत हो जा जाने से तीज कार्यक्रम के लिये सामान खरीदकर लाया था। जिससे 15 सितंबर की शाम करीब 7 बजे पत्नी उत्तरा राणा के साथ कहासुनी हो गई। पुत्र मुकेश राणा ने मेरी मां को चिल्ला रहे हो कहकर गाली गलौज करते हुए डंडे से पीटा। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।